Instagram Widget

header ads

कड़ा रुख दिखा कुछ नरम पड़े विक्रमादित्य सिंह, इस्तीफे पर साफ की अपनी बात

 हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा हाई है। बुधवार को कांग्रेस के युवा नेता विक्रमादित्य सिंह ने रोते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सुक्खू सरकार पर कई आरोप भी लगाए। लेकिन अब विक्रमादित्य ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

आब्जर्वर के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह ऐलान किया है।

आब्जर्वर के साथ बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ''इस्तीफा वापस लेने में और जब तक पर्यवेक्षकों की बातचीत और कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक इस्तीफे पर जोर नहीं देना में अंतर है। हमने आब्जर्वर से बातचीत की है। उन्हें वर्तमान परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी है। इसलिए जब तक इसपर निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक मैं अपने इस्तीफे पर जोर नहीं दूंगा। फाइनल आउटकम आने वाले समय में लिया जाएगा।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ