टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस ने तीन साल से बरुआसागर के चर्चित हत्या कांड के मामले में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Paytm
PhonePe
Gpayटोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस ने तीन साल से बरुआसागर के चर्चित हत्या कांड के मामले में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन वर्ष पूर्व 06 दिसंबर 2020 को थाना बरुआसागर के नई बस्ती के पास हुए मोंटू उर्फ राजा बाबू हत्याकांड में फरार इनामी बदमाश अमित उर्फ चूचू यादव निवासी कोट बेहटा थाना सीपरी बाजार की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मंगलवार को चैकिंग के दौरान पुलिस बल के साथ थाना टोड़ी फतेहपुर प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह को फरार हत्यारोपी अमित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हो गई।
उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति थाना क्षेत्र के मदरवास चौराहा के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह मोंटू उर्फ राजाबाबू की हत्या में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी अमित पर तमाम गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। एसएसपी ने तीन साल बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पूरी टीम को बधाई दी।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ