Instagram Widget

header ads

मंदिर से आभूषण चोरी, दो गिरफ़्तार


 प्रधाननगर थाने की पुलिस ने काली मंदिर से सोने के आभूषणों की चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के नाम विजय और प्रदीप है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को समननगर निवासी गोबिंद राय घर में बने मां मंदिर में पूजा करने गए तो देखा सोने के आभूषण गायब है। इसके बाद उन्होंने प्रधाननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसी रात विजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि विजय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की थी।

बाद में उसने आभूषण एक सोने की दुकान को बेच दिए। उसी आधार पर पुलिस ने दुकानदार प्रदीप को गिरफ्तार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ