Instagram Widget

header ads

जींद में दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू घोपकर हत्या, सहपाठी ने आपसी कहासुनी के बाद की वारदात

 


रियाणा के जींद में गीता भारती स्कूल अकादमी के हॉस्टल में आपसी कहासुनी के बाद सोमवार को दसवीं कक्षा के छात्र की उसके सहपाठी ने ही चाकू घोपकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।

गांव हैबतपुर स्थित गीता भारती स्कूल में गांव निर्जन निवासी 15 वर्षीय रवि दसवीं कक्षा का छात्र था। रवि अकादमी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार देर शाम को रवि का एक बच्चे के साथ सामान को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें लड़के ने रवि के गले पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रवि को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

डेढ़ वर्ष पहले पिता की हुई थी मौत
परिजनों के मुताबिक, रवि के पिता अशोक की डेढ़ वर्ष पहले ही मौत हुई थी। रवि और उसकी बहन अंजलि स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

आपसी विवाद में हुई हत्या
दोनों छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालात का जायजा लिया जा रहा है। परिजनों के बयान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी छात्र अभी फरार है। -रविंद्र ढांडा, एएसआई, सिविल लाइन थाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ