Instagram Widget

header ads

'आशा है समाधान निकलेगा', किसानों संग केंद्र सरकार की बातचीत पर क्या बोले केजरीवाल

किसानों और केंद्र सरकार के बीच चौथे राउंड की बातचीत के बीच अरविंद केजरीवाल ने किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें आशा है कि दोनों ही पार्टियां जल्द ही किसी उपाय पर पहुंच जाएंगी।

किसानों और केंद्र सरकार के बीच चौथे राउंड की बातचीत पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? इसपर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा, 'मुझे आशा है कि वो किसी सॉल्यूशन पर पहुंच जाएंगे।'

इधर कांग्रेस नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार को Minimum Support Price (MSP)पर कोई एक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि वो किसी सामाधन पर पहुंचेंगे। सरकार को MSP पर जरूर कोई फैसला लेना चाहिए।' संघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के छठे दिन पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रविवार को कहा कि सरकार ने इस मसले पर चर्चा के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।

कमेटी के महासचिव श्रवण सिंह पंडेर ने कहा, 'संघू बॉर्डर पर हमारा छठा दिन है। आज हमारी सरकार के साथ चौथे राउंड की बातचीत है। सरकार ने अभी कुछ और समय मांगा है कि और कहा है कि वो इस मामले की चर्चा केंद्रीय मंत्रियों से करेगी और समाधान ढूंढेगी।'

गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा औऱ किसान मजदूर मोर्चा ने 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान कर रखा है। किसान संगठन ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मांग की है कि वो उनकी मांगें पूरी करें। मंगलवार से ही प्रदर्शनकारी दिल्ली में घुसने को बेताब हैं लेकिन पंजाब के शंभू और कन्नौरी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी। 13 फरवरी से ही किसान दिल्ली के आसपास के बॉर्डरों पर डटे हुए हैं और भारी इंतजामों के बीच पुलिस इन्हें दिल्ली में घुसने से रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ