Instagram Widget

header ads

आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स के छह विकेट गिरे, एश्ले गार्डनर और कैथरीन ब्राइस आउट

गुजरात जाएंट्स को छठा झटका कैथरीन ब्राइस के रूप में लगा। मोलिनेक्स ने उन्हें 17वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। वह छह गेंद पर तीन रन ही बना सकीं। गुजरात ने 18 ओवर में छह विकेट पर 89 रन बनाए हैं।

स्नेह राणा 11 और दयालन हेमलता 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:50 PM: गुजरात जाएंट्स को पांचवां झटका एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। वह 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गईं। गार्डनर को जॉर्जिया वेयरहम ने स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। गार्डनर 12 गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुईं।
08:34 PM: गुजरात जाएंट्स के चार विकेट गिर गए हैं। वेदा कृष्णमूर्ति और हरलीन देओल पवेलियन लौट गई हैं। वेदा 15 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुईं। मोलिनेक्स की गेंद पर वेयरहम ने उनका कैच लिया। उनके बाद हरलीन देओल रन आउट हो गईं। उन्होंने 31 गेंद पर 22 रन बनाए। गुजरात को दोनों झटके 11वें ओवर में लगे। गुजरात का स्कोर 12 ओवर में चार विकेट पर 53 रन है। दयालन हेमलता और एश्ले गार्डनर क्रीज पर हैं।
08:24 PM: गुजरात जाएंट्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 44 रन बनाए हैं। हरलीन देओल 27 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, वेदा कृष्णमूर्ति ने 14 गेंद पर नौ रन बना लिए हैं।
08:09 PM: आरसीबी को दूसरी सफलता सातवें ओवर में मिली। रेणुका सिंह ठाकुर ने दूसरी गेंद पर फीबी लिचफील्ड को ऋचा घोष के हाथों स्टंप कराया। लिचफील्ड ने 12 गेंद पर पांच रन बनाए। गुजरात जाएंट्स ने सात ओवर में दो विकेट पर 32 रन बनाए हैं। हरलीन देओल 14 और वेदा कृष्णमूर्ति एक रन बनाकर नाबाद हैं।
07:47 PM: आरसीबी को पहली सफलता तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर तीसरी गेंद पर गुजरात की कप्तान बेथ मूनी को क्लीन बोल्ड कर दिया। गुजरात का स्कोर चार ओवर में एक विकेट पर 13 रन है। हरलीन देओल तीन और फीबी लिचफील्ड एक रन बनाकर नाबाद हैं।
07:38 PM: आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स की शुरुआत काफी धीमी हुई है। उसने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के सात रन बनाए हैं। कप्तान बेथ मूनी चार और हरलीन देओल तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
07:18 PM: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिस पैरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देयोल, फीबी लिचफील्ड, दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, ली ताहुहु, मेघना सिंह।
07:01 PM: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात की कप्तान बेथ मूनी ने बताया कि उनकी टीम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
06:38 PM: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सामने गुजरात जाएंट्स की चुनौती है। मंगलवार (27 फरवरी) को दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरसीबी ने अपने पहले मैच में यूपी वॉरियर्स को हराया था। वहीं, गुजरात जाएंट्स को मुंबई इंडियंस ने हराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ