Instagram Widget

header ads

मेरठ में बगलामुखी की मूर्ति चोरी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

 


मेरठ। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मंदिर से बगलामुखी की मूर्ति चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चुरायी गयी बगलामुखी की मूर्ति बरामद की गई है।आपको बता दें कि 14 जनवरी को थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत साकेत चौराहे से मां बगलामुखी मंदिर से एक चोर द्वारा बगलामुखी की मूर्ती चोरी की थी।

जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में थाना पलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए आरोपी शोभित शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी 78/9 राजेन्द्रनगर थाना नौचन्दी मेरठ को मय चुरायी गयी मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मेडिकल पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ