एक नाबालिक 12वीं क्लास की छात्रा का अपहरण कर बेहोश कर दिया गया। उसके बाद लखनऊ ले जाकर बेहोशी की हालत में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा को जब होश आया तो वह वहां से भाग कर परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।
Paytm
PhonePe
Gpayएक नाबालिक 12वीं क्लास की छात्रा का अपहरण कर बेहोश कर दिया गया। उसके बाद लखनऊ ले जाकर बेहोशी की हालत में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा को जब होश आया तो वह वहां से भाग कर परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।
नाबालिक छात्रा के पिता ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को शनिवार रात शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 3 जनवरी को घर से कोचिंग के लिए निकली थी। गांव के ही हसनापुर मोड़ पर संदीप पुत्र केदार जो की हेयर कटिंग का कार्य करता है। वह अपने अज्ञात साथी के साथ आल्टो कार से उनकी पुत्री को जबरन उठाकर किसी सामान को सुंघा कर बेहोश कर दिया। लखनऊ के किसी अज्ञात स्थान ले गए। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दो दिनों तक उसे लगातार लखनऊ में एक मोहल्ले के कमरे में ही बंद रखा।
लखनऊ में रहने वाली एक महिला ने भी इस काम में आरोपितों का सहयोग किया। दो दिनों के बाद किसी तरह नाबालिक वहां से भाग कर घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। घर वालों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों को टरकाती रही। आखिरकार नाबालिक के पिता ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को तहरीर देते हुए मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद इस मामले को दर्ज कर मुकदमा लिखा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सी एल सिन्हा ने बताया कि मुकदमा दर्ज घर आरोपितों की तलाश की जा रही।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ