Paytm
PhonePe
Gpayअंकिता ने विकी को सलमान के सामने बोला फालतू
शो में एक टास्क के दौरान अंकिता ने विकी को काफी भला बुरा कहा। उन्होंने सलमान के सामने कहा, 'ये किसी के भी मैटर में फालतू घुसता है, फटे में टांग लड़ाता है। मुन्ना तो बोलता ही नहीं है।' इसके बाद अंकिता ने बोर्ड पर फालतू लिखे बोर्ड पर हथौड़ी से जोर-जोर से मारते हुए इसी शब्द को बार-बार दोहराया।
शो पर आ रही हैं अंकिता-विकी की मांए
शो में अब फैमिली वीक शुरू होने जा रहा है, जिसका नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में दिखा गया है कि सभी के घरवालें शो पर आ रहे हैं और अपनी फैमिली को इतने महीनों बाद देखकर वो इमोशनल हो जाते हैं। शो पर अंकिता लोखंडे की मां, मन्नारा की बहन, अभिषेक की मां, विकी जैन की मां और ईशा मालवीय के पापा दिख रहे हैं। वीडियो में विकी की मां कहती है, 'मैं और विक्की कभी दूर नहीं हुए, मैं तो उसे देखकर इतना खुश हो जाऊंगी, इतने जोर से गले लगाऊंगी, छोडूंगी नहीं उसको।' वहीं, अंकिता की मां कहती हैं, 'मैं एक-एक पल गिन रही हूं कि कब मिलूंगी उसको।' बता दें कि अंकिता और विकी की मां पहले भी शो पर आ चुकी हैं।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ