Instagram Widget

header ads

UP:-सड़क मरम्मत में लापरवाही बरतने वाले कुशीनगर के दो इंजीनियर सस्पेंड, जल निगम के एमडी ने की कार्रवाई


प्रदेश सरकार ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़क मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में जल निगम (ग्रामीण) के कुशीनगर के अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम और सहायक अभियंता अतुल कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है।

जल निगम (ग्रामीण) के एमडी बलकार सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक के बाद यह कार्रवाई की। दोनों ही अभियंताओं को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इन पर लगे आरोपों की जांच के लिए मुख्य अभियंता आरबी राम को जांच अधिकारी बनाया गया है।

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भी जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क ऐसे ही छोड़ देने का मामला उठा था। इसी के बाद सरकार ने जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत गांवों में पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे। एमडी जल निगम ग्रामीण ने सोमवार को समीक्षा बैठक की तो उन्हें कुशीनगर के दोनों अभियंताओं की लापरवाही मिली। सहायक अभियंता के खिलाफ सड़क मरम्मत में बरती गई लापरवाही के साथ जिले में किए जा रहे अन्य कार्यों में भी शिकायतें मिली थीं। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया।

: उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी से शुरू होगा डिजिटल सर्वे, 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा सर्वेयर और सुपरवाइजर का चयन

एमडी ने समीक्षा बैठक में आए दूसरे जिलों में अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि समय पर सड़क मरम्मत का काम न करने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ