Instagram Widget

header ads

PSC घोटाले की जांच, CBI से कराने का आ सकता है प्रस्ताव; कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाने की तैयारी

  

प्रदेश में सीजीपीएससी परीक्षा को लेकर खूब घमासान मचा था अब भाजपा की सरकार बनते ही जांच होना तय है।

सरकार का गठन होते ही पहली कैबिनेट बैठक में सीबीआई जांच का प्रस्ताव लाने की तैयारी होने की जानकारी है भाजपा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेरमैन टामन सोनवानी और कांग्रेस के कई नेताओं पर घोटाले का आरोप लगाया था भाजपा का कहना था किए अधिकारियों नेताओं और ओसडी के बच्चों को गड़बड़ी करके बड़े.बड़े पद दिए गए।

जिसको लेकर कोर्ट में याचिका भी लगाई गई थी उसके बाद कोर्ट ने नियुक्तियों पर रोक लगा दी है इस मामले में पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था साथ ही एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि सीजीपीएससी में अधिकारी और नेताओं के बेटे.बेटियों सहित रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर डीएसपी जैसे पद दिए गए है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ