Paytm
PhonePe
Gpayभारतीय पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब से अमेरिका ने पन्नू की कथित हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक का हाथ होने को लेकर भारत को चेताया है तब से भारत और कनाडा के संबंधों में थोड़ी नरमी आई है और भारत के सुर बदले हैं।
ट्रूडो ने कैनेडियन ब्रॉडकास्टिन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "भारत को शायद ये अहसास हो गया है कि वह हमेशा आक्रामक रुख अख्तियार नहीं कर सकता।" ट्रूडो ने कहा कि भारत को अब समझ आ गया है कि कनाडा के खिलाफ मोर्चा खोलकर रखने से समस्याएं हल नहीं होंगी।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कनाडा "अभी इस पर भारत के साथ लड़ाई" में शामिल नहीं होना चाहता है। उन्होंने कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन के लिए खड़े होने के महत्व पर जोर दिया।
कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा कि हम भारत के साथ ट्रेड डील पर काम करना चाहते हैं। हम इंडो पैसिफिक स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं, लेकिन कनाडा के लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना हमारे लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम कानून के दायरे में काम करेंगे और वही कर रहे हैं।
अमेरिका ने पिछले महीने दावा किया था कि भारत ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रची थी, जिसे अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया गया था। गुरुपतवंत सिंह पन्नू अमेरिकी नागरिक है। वहीं भारत सरकार ने पन्नू को आतंकवादी घोषित कर रखा है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ