Instagram Widget

header ads

लघु आपराधिक (Pettey Offences) वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत में हुआ 167 वादों का निस्तारण


(दयानन्द कुमार)

जनपद हापुड़

माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में एवं श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की देखरेख में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09.12.2023 को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायालय हापुड़ में लघु आपराधिक (Pettey Offences) वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन आज दिनांक 06.12.2023 को किया गया। जिसमें कुल सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा कुल 609 वाद चिन्हित करते हुए कुल 167 वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ श्री विकास कुमार द्वारा कुल 38 वादों व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ सोनाली रतना द्वारा कुल 100 वादों निस्तारण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ