Instagram Widget

header ads

Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती को 17 साल बाद इस बात की मिली खुशी, कहा- दुनियाभर से सभी...

 

Sumona Chakravarti first award

 कपिल शर्मा शो में कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. सुमोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बड़ी खुशी फैंस संग शेयर की.

ITA अवॉर्ड्स में द कपिल शर्मा शो के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल कॉमेडी.

Sumona Chakravarti first award

सुमोना चक्रवर्ती को 17 साल बाद अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड के साथ तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, मैंने कल रात एक पुरस्कार जीता. ITA अवॉर्ड्स में द कपिल शर्मा शो के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल कॉमेडी.

Sumona Chakravarti first award

सुमोना चक्रवर्ती लिखती है, मेरी पहली जीत 17 साल पहले अभिनय शुरू करने के बाद मेरी पहली जीत. जो भी कहो हम सभी प्रशंसा और मान्यता के आकांक्षी हैं.

Sumona Chakravarti first award

सुमोना आगे लिखती है, जब आप अपना नाम सुनते हैं और आपका दिल तेजी से धड़कने लगता है और फिर मंच तक जाते समय धड़कने लगती है और फिर आपको पुरस्कार मिलता है और फिर - बूम ब्लैंक.

Sumona Chakravarti first award

एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे लगता है कि कार्यक्रम स्थल पर पूरे 5-7 सेकंड तक सन्नाटा रहा क्योंकि मुझसे बोलने की अपेक्षा की गई थी. साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा की पूरी टीम को शुक्रिया कहा.

Sumona Chakravarti first award

सुमोना ने आगे लिखा, दुनिया भर से सभी उम्र के लोगों से मुझे प्यार और प्रशंसा मिला, जिसके लिए धन्यवाद. जो होना है, वह हमेशा आपके लिए एक रास्ता खोज लेगा. धन्यवाद यूनिवर्स.

Sumona Chakravarti first award

सुमोना के इस पोस्ट पर अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, बहुत बहुत बधाई हो सुमोना. ढेर सारा प्यार बेब्स. कीकू शारदा ने लिखा, बहुत बहुत बधाई दोस्त. वहीं, कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दिया.

Sumona Chakravarti first award

सुमोना ने पहली बार 2009 में Da Dating Truths नामक संगीत में मंच पर प्रस्तुति दी थी. उन्होंने एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा का किरदार निभाया था.

Kapil Sharma and sumona Chakravarti

सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा शो "कहानी कॉमेडी सर्कस की" की विनर जोड़ी हैं. दोनों की जुगलबंदी फैंस को बेहद पसंद आती है.

Sumona Chakravarti photo

सुमोना चक्रवर्ती काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ