नई दिल्ली।IND vs SA 3rd ODI and Playing 11: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने पहला वनडे 8 विकेट से जीता था।
गौरतलब हो कि टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भारतीय टीम को झकझोर कर रख दिया। बर्गर ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
साई सुदर्शन का रहा है दमदार प्रदर्शन
साई सुदर्शन और कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी के बावजूद भी भारत को संघर्ष करना पड़ा। उनकी बल्लेबाजी में गहराई की कमी दिखी। रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं निकले। हालांकि, पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारत को 200 के पार पहुंचाने में मदद की।
साउथ अफ्रीका ने किया है पलटवार
साउथ अफ्रीका की तरफ से टोनी डी जोरजी और रीजा हेंड्रिक्स के दमदार प्रदर्शन ने जीत आसान कर दी। डी जोरजी ने अपने पहले अर्धशतक को शतक में तबदील किया। बर्गर और विलियम्स ने पिच का अच्छा उपयोग किया, जिससे भारत के लिए बल्लेबाजी कठिन हो गई। निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें अपने बेस्ट करना चाहेंगी।
तीसरे वनडे मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।।






0 टिप्पणियाँ