Instagram Widget

header ads

F1 Grand Prix में छाईं प्रियंका चोपड़ा, पर्पल ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में दिखा स्टाइलिश लुक

 

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अबू धाबी में F1 ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा लिया, जहां वह अपने स्टाइलिश से सबको खूब इम्प्रेस करती नजर आईं। इस दौरान प्रियंका की कई हॉलीवुड स्टार्स के साथ भी मुलाकात हुई। इवेंट से प्रियंका की तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो प्रियंया चोपड़ा इस दौरान ब्लैक और पर्पल बॉडीकोन ड्रेस में काफी बोल्ड लगीं।

खुले बालों, पर्पल लिप शेड और ब्लैक चश्मे से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इवेंट में अपने स्टाइलिश लुक का जादू चलाते हुए पीसी कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती दिखीं।

फैंस को 'देसी गर्ल' का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ