Paytm
PhonePe
Gpayबताया जा रहा है कि जिस आरोपी की पिटाई की जा रही है, वह अपनी सास के प्यार में पागल है। जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके के एक गांव में सुनील कुमार का सास के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर रात में मिला करते थे। पिछले दिनों रात के अंधेरे में जब सुनील अपनी प्रेमिका सास से मिलने उसके गांव आया और दोनों मुलाकात ही कर रहे थे कि तभी ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसके बाद लोगों ने प्रेमी सुनील को पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। यही नही गांव की महिलाएं हाथ में डंडा यहां तक कि झाड़ू लेकर प्यार की भूत उतारने लगीं। बताया जा रहा है कि सुनील को पकड़ पेड़ से बांधने की जानकारी उसकी पत्नी को भी दी गई जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंची।
उसने भी इस करतूत पर ग्रामीणों के साथ मिलकर पिटाई की। घटना की मौखिक सूचना लक्ष्मीपुर थाना को भी दी गई है। लेकिन इसकी लिखित शिकायत थाने में किसी ने नहीं दी है। सास और दामाद के इस रिश्ते की चर्चा से आम हो गई है। स्थानीय लोगों की पहल से मामला शांत हुआ और फिर गांव नहीं आने की हिदायत देकर दामाद को छोड़ दिया गया।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ