Instagram Widget

header ads

अर्जुन कपूर को देख लोगों का ठनका माथा, करण जौहर की जमकर लगाई क्लास

 


नई दिल्ली. हर बार की तरह इस बार भी करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 8' सु्र्खियों में छाया हुआ है. इस बार भी ये शो फिर से ट्रोल होने लगा है. दर्शकों को अर्जुन कपूर का शो में आना पसंद नहीं आ रहा है.

वह करण जौहर के प्रोमो पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. साथ ही अर्जुन को शो में लाने पर भी कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो भी सामने आ चुका है. आठवें सीजन के अगले एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शिरकत करने वाले हैं. शो में दोनों का ब्रो रोमांस भी नजर आने वाला है. 14 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ये एपिसोड स्ट्रीम होगा. शो पर करण ने आदित्य रॉय कपूर से उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को लेकर भी बातचीत की. साथ ही अर्जुन कपूर से भी उनकी लाइफ को लेकर कई सवाल किए. एक सवाल पर तो खुद आदित्य भी उन्हें देखते ही रह गए थे. लेकिन लोग करण के इस एपिसोड पर करण को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. जानें क्यों?

अर्जुन कपूर के जवाब से हैरान हुए आदित्य

प्रोमो में दोनों एक्टर्स का ब्रोमांस देखने को मिलेगा. आदित्य-अर्जुन की शानदार बॉन्डिंग देख आप भी हैरान हो सकते हैं. आने वाला एपिसोड प्रोमो देखकर लगता है कि काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. आदित्य से उनके लव अफेयर के बारे में पूछा. अनन्या पांडे संग रिलेशन के सवाल पर आदित्य शरमाते हुए दिखे. हालांकि उन्होंने खुलकर कोई जवाब नहीं दिया. करण ने अर्जुन से एक सवाल में पूछा किॉ अगर आप लिफ्ट में श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे संग फंस जाते हैं तो क्या करेंगे? अर्जुन ने बड़े बेबाक अंदाज में जवाब दिया कि आशिकी करता लेकिन किसके साथ ये पता नहीं. ये सुनकर आदित्य भी चौंक जाते हैं.

अर्जुन कपूर हुए जमकर ट्रोल

हालांकि बाद में अर्जुन ने ये साफ भी कर दिया कि वह मजाक कर रहे थे. शो का प्रोमो देखकर एपिसोड का अंदाज आप लगा ही सकते हैं. लेकिन इस एपिसोड को देखने के बाद लोगों का गुस्सा जरूर करण पर फूटा है. यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई लोग नाराज भी हैं, क्योंकि उन्हें अर्जुन कपूर का शो में आना ठीक नहीं लगा है. यूजर्स कमेंट में पूछ रहे हैं, अर्जुन कपूर ने ऐसा क्या किया है, जो हर बार उन्हें शो में बुला लिया जाता है. एक ने लिखा, -क्यों अर्जुन कपूर? उन्होंने ऐसा क्या किया है, जो हर सीजन में इन्हें इनवाइट किया जाता है.'

बता दें कि बीते काफी समय से अर्जुन कपूर बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा बनते नजर आ चुके हैं. काफी समय से वह एक हिट को तरस रहे हैं. बीते 6 सालों से वह एक भी हिट नहीं दे पाए हैं. अब जल्द ही वह एक मेगाबजट फिल्म में काम करेंगे जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करने वाले हैं. इस फिल्म में वह विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन जल्द 'सिंघम रिटर्न्स' में मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ