Instagram Widget

header ads

पत्नी गुस्सा होकर चली गई मायके तो पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक चौंकान वाली घटन सामने आई है यहाँ बैराड़ कस्बे में एक शख्स ने गृह कलेश के चलते खुदखुशी कर ली है। कहा जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से आहत होकर इस व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपने घर में खुदखुशी कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने मृतक का नाम विनोद कुशवाहा (30) बताया है। सूत्रों ने बताया कि आरभिंक जानकारी में पता चला है कि गृह कलेश की वजह से विनोद की पत्नी मायके चली गई थी, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के बैराड़ कस्बे के कालमढ़ वार्ड संख्या-10 के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी की है। मृतक विनोद कुशवाहा की मां शांति बाई कुशवाहा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके बेटे की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। मौत से पहले विनोद घर के बाहर बहुत रात तक अलाव के आगे बैठा रहा।

शांति बाई कुशवाहा जब वो अपने बेटे को जगाने के लिए उसके कमरे में गई थीं तब कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जब विनोद ने दरवाजा नहीं खोला तब दरवाजे को तोड़ कर देखा गया। कमरे के भीतर विनोद का शव पंखे से लटक रहा था। कहा जा रहा है कि विनोद और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। विवाद के कारण ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी तथा अब फिर तंग आकर विनोद ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बहरहाल अब पुलिस मामले में आगे की तहकीकात में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ