Paytm
PhonePe
Gpayविधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार शाम चार बजे शुरू हुई. बैठक मेंराजस्थान के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया. बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे मौजूद रहे. इससे पहले केंन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे के साथ एक विशेष विमान से जयपुर पहुंचे थे. हवाई अड्डे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया.
राजनाथ सहित सभी नेता हवाई अड्डे से सीधे नजदीक के एक होटल में गए. उसके बाद राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे और सीपी जोशी एक वाहन में सवार होकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे. बता दें कि राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जा चुके हैं. 115 सीट पर जीत हासिल कर भाजपा बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है. करणपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था.
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ