Instagram Widget

header ads

दिल्ली पुलिस ने डार्क वेब पर निजी डेटा बेचने के आरोप में 4 लोगों को किया गिरफ्तार

 


दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को डार्क वेब पर निजी डेटा बेचने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली: राजधानी में पुलिस ने भारतीय लोगों के निजी डेटा को डार्क वेब पर बेचने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस साइबर यूनिट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए करीब दस दिन पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दरअसल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डेटा बैंक से कुछ निजी डेटा लीक हो गया था, जिसे आरोपियों द्वारा डार्क वेब पर बिक्री के लिए डाल दिया गया था. इसका पता अक्टूबर में चला, जिसमें आधार और पासपोर्ट डिटेल्स को डार्क वेब पर बेचने की पेशकश की गई थी. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ