रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल की चर्चा इस समय काफी है। फिल्म जोरदार हिट भी रही है और रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फैन्स को भी खासी पसंद आ रही है और चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
उनादकट ने लिखा कि आज के दौर में मिसोजिनी को बढ़ाया दिया गया है और फिल्म इतनी बकवास है। इसे मर्दानगी और अल्फ़ा मेल का टैग भी दिया जा रहा है। अब हम न तो महलों में रहते हैं और न ही शिकार करने के लिए जाते हैं। मेरे तीन घंटे बर्बाद हो गए।
उनादकट ने कहा कि सिनेमा जगत में भी सामाजित दायित्व जैसी कोई चीज होती है। इसे नहीं भूलना चाहिए। मुझे बुरा लग रहा है कि मैंने इतनी बकवास फिल्म देखने के लिए अपने 3 घंटे बर्बाद कर दिया। यह मायने नहीं रखता है कि एक्टिंग कैसी की गई है।
'एनिमल' का धमाल जारी इस बीच, गंभीर आलोचनात्मक समीक्षाओं के बाद भी, एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म, जिसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा भी शामिल हैं, ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती सप्ताहांत में 481 करोड़ रुपये की कमाई की है।






0 टिप्पणियाँ