चंंबा शहर के राजपुरा स्थित शमशानघाट में काला जादू करते पकड़े गए एक तांत्रिक और एक व्यक्ति की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने इन दोनों की इसीलिए पिटाई की है क्योंकि दोनों उस जगह पर काला जादू कर रहे थे।
Paytm
PhonePe
Gpayचंंबा शहर के राजपुरा स्थित शमशानघाट में काला जादू करते पकड़े गए एक तांत्रिक और एक व्यक्ति की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने इन दोनों की इसीलिए पिटाई की है क्योंकि दोनों उस जगह पर काला जादू कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर कहा जा रहा है कि राजपुरा के साथ लगते कियाणी का एक व्यक्ति महिलाओं का वशीकरण करने के लिए काला जादू कर रहा था। जिनके फोटो भी तांत्रिक से मिले हैं। जिस तांत्रिक के जरिये काला जादू करवाया जा रहा था। उसे जम्मू से लाया गया था।
गुरुवार को इस पूरे मामले की चंंबा शहर में खूब चर्चा होने के साथ साथ यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाए जाने की बात जरुर कही जा रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है।
उधर, इस संदर्भ में डीएसपी जितेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत पुलिस में नहीं पहुंची है। यदि कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ