2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को हरियाणा के वरिष्ठ नेता नायब सिंह सैनी नेता को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Paytm
PhonePe
Gpay
यह नियुक्तियां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कीं। पार्टी के एक संदेश में कहा गया है कि जाट धनखड़ को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। धनखड़ को जुलाई 2020 में राज्य बीजेपी प्रमुख नियुक्त किया गया और उन्होंने जुलाई 2023 में अपना कार्यकाल पूरा किया।
क्या सैनी की नियुक्ति से बीजेपी को फायदा होगा?
सैनी (50) की नियुक्ति से पार्टी को ओबीसी समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि राज्य में सबसे अधिक आबादी वाले समुदाय जाटों का समर्थन काफी हद तक कांग्रेस, जेजेपी और आईएनएलडी के बीच बंटा हुआ नजर आता है।बीजेपी पहले से ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन में है, जिसके नेता दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। धनखड़ को जुलाई 2020 में हरियाणा बीजेपी प्रमुख नियुक्त किया गया था और इस साल जुलाई में उनका कार्यकाल पूरा हुआ।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ