Instagram Widget

header ads

मिशन शक्ति के चौथे चरण के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान


 “मिशन शक्ति के चौथे चरण के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा,

सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले

अपराधों एवं उनके उत्पीडन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के

क्रम में जनपद मेरठ के समस्त थानों पर गठित एन्टी रोमियों टीम द्वारा थानाक्षेत्र के

विभिन्न ग्रामों/ कस्बा/बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/ प्रमुख चौराहों प्रमुख बाजारों/

मन्दिर/शापिंग मॉल आदि के आस-पास भ्रमण करते हुए महिलाओं व बालिकाओं

को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है तथा उनकी सुरक्षा के सम्बंध में

वार्ता कर संदिग्धों की चैकिंग कर आवश्यक हिदायत दी जा रही है। समस्त थानों

द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन

शक्ति कक्ष पर बालिकाओं/महिलाओं की गोष्ठी करके उच्चाधिकारियों के मोबाइल

नम्बर व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर

वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,

पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102

एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि

के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। बिना किसी कार्य व कारण घूमने

वाले व्यक्तियों/लड़कों की चैकिंग की जा रही है ।

आज दिनांक 18.10.2023 को समस्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा

महिलाओं/बालिकाओं की गोष्ठी करके उन्हें राज्य सरकार द्वारा निर्गत मिशन शक्ति

अभियान से संबंधित आदेश- निर्देश से अवगत कराया गया तथा साइबर क्राइम के

बारे में जागरूक किया गया । विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स एवं जरूरी सूचनाओं

कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी जानकारियों सहित बुकलेट/पम्पलेट

आदि भी वितरित किए गए । सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप

फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला

अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ