Paytm
PhonePe
Gpayठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि वह आज शाम चार बजे दवा लेने के लिए गई थी। घर पर उसकी दो नाबालिग बेटियां और दो छोटे बेटे थे। शाम पांच बजे के लगभग मोहल्ले के दो आरोपित युवक नशे में उसके घर में घुस गए और दोनों बेटियों से छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर बाहर खेल रहे दोनों भाई बहनों को बचाने पहुंचे तो आरोपित युवकों ने दोनों से मारपीट की। शोर होने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपित धमकी देकर फरार हो गए थे।
ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की ओर से मामले में तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ