Paytm
PhonePe
Gpayअधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित कानड़ थानांतर्गत ग्राम बटावदा के निकट पुलिस ने खेत में बने मकान से 20 वर्ष से 22 वर्ष के दो युवकों के शव बरामद किए।
उन्होंने कहा कि इस मामले में जब मेहरबान सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये युवक उसकी बेटी को परेशान करते थे और उससे छेड़छाड़ किया करते थे। कोरी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने शनिवार रात जीप से युवकों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया।
जिसके बाद वह दोनों को अपने वाहन में डालकर अपने खेत लाया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और संभवत: इसी से दोनों की मौत हो गई। कोरी ने बताया कि दोनों मृतक देवास जिले के बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मेहरबान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि इस घटना में उसके साथ कोई और भी सहयोगी था या नहीं।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ