Instagram Widget

header ads

भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

महाराष्ट्र के अमरावती से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां देवर-भाभी के अवैध संबंधों के कारण 2 वर्षीय मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आरोप है कि चाचा ने मासूम भतीजे को पालने से गिराकर लातों से कुचल दिया।

घटना का खुलासा होने के पश्चात् पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 5 सितंबर की है। फेजरपूरा पुलिस थाना क्षेत्र के पोहरा बंदी क्षेत्र में रहने वाले दीपक का अपनी भाभी पूजा के साथ अवैध संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहते थे मगर दीपक अपनी भाभी पर उसके बेटे को अपने बड़े भाई को देने का दबाव बना रहा था। जिसके चलते दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। कहा जा रहा है कि पूजा अपने बेटे को छोड़ने लिए तैयार नहीं थी। प्राप्त खबर के अनुसार, 5 सिंतबर को दीपक मजदूरी कर घर लौटा। इस के चलते पालने में लेटा उसका भतीजा जोर-जोर से रोने लगा। पूजा अपने बेटे चुप कर रही थी लेकिन मासूम चुप नहीं हो रहा था। इससे आक्रोशित दीपक ने भतीजे को पालने से नीचे गिरा दिया तथा अपने पैरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले पर थाने के SHO गोरखनाथ जाधव ने बताया कि अपराधी दीपक भोसले को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तहकीकात के चलते पुलिस को पता चला है कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे। जिसके चलते मासूम का क़त्ल किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ