उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार को दौराला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में एक युवक का सिर कटा शव मिला। युवक की उम्र 25 वर्ष के आसपास है।
दौराला थाना प्रभारी (एसएचओ) संजय शर्मा ने कहा कि शव दौराला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पबरसा गांव के बाहर नाले में पाया गया।ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या उसके किसी जानकार ने की है और पहचान छिपाने के लिए सिर काट दिया।उन्होंने कहा कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के शिनाख्त की कोशिश जारी है।
0 टिप्पणियाँ