Paytm
PhonePe
Gpayएसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से थाना टीला मोड क्षेत्रान्तर्गत अनिल पुत्र पप्पू उम्र लगभग 23-24 वर्ष का शव पडा होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि चोरी के शक में अनिल को पीटा गया है जिससे उसकी मृत्यु हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। तीन अभियुक्त नौशाद, अखलाक व सुभान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई है।
*तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ घायल* हरदोई सांडी थाना…
0 टिप्पणियाँ