Instagram Widget

header ads

UP:नाबालिग का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है. नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रबूपुरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. परिजनों के शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग अपहृत युवती को चंगुल से छुड़ा लिया था और आरोपी की तलाश कर रही थी. दरअसल, रबूपुरा थान क्षेत्र में बीते 9 जुलाई को आरोपी 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में 376 व 5/6 पॉक्सो एक्ट को जोड़ा गया. बुधवार को अंतत: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मीडिया सेल ने बताया कि रबूपुरा थाना क्षेत्र निवासी किशन ने नाबालिग का अपहरण किया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जिसके बाद युवती के परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद जब पीड़िता को बरामद किया गया तो मामले में अपहरण के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से चेकिंग कर आरोपी किशन को गिरफ्तार किया. अब मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ