Instagram Widget

header ads

Rewa Crime : घर के अंदर छिपा रखीं 1.40 लाख की 1000 शीशियां कोरेक्स जब्त

 जिले की गोविंदगढ़ पुलिस ने 1000 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि शातिर आरोपित घर के अंदर नशीला पदार्थ छिपा रखा था। वह वर्षों से चोरी छिपे कोरेक्स बेच रहा था।

जिसकी सूचना मुखबिर से मिल रही थी। आरोपित के खिलाफ 25 अपराध पहले से दर्ज हैं। ये 26वीं एफआइआर है।

पुलिस ने नशे के तस्कर का रिकॉर्ड पुराना निकला

पुलिस ने मिल रही सूचना की तस्दीक कराई तो नशे के तस्कर का रिकॉर्ड पुराना निकला है। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने दबिश दी।आरोपित के घर की तलाशी ली। पर कुछ खास नहीं मिला। इसके बाद मवेशियों वाले कमरे में एक टंकी नुमा गड्ढा दिखा। दीवार खोदने पर कई बोरी व कार्टून मिले। वहां भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप मिली। काउंटिंग करने पर एक हजार शीशी कोरेक्स निकली।

सड़क से लगी कच्ची दुकान में कफ सिरप रखे था

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि आरोपित राकेश सिंह पुत्र जय मंगल सिंह निवासी बांसा पतेरियान टोला को घर के अंदर से कोरेक्स बेचते हुए पकड़ा गया है। वह सड़क से लगी एक कच्ची दुकान में कफ सिरप रखे हुए था। दबिश देकर आरोपित के कब्जे से 1000 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है। गोविंदगढ़ थाने में एनडीपीएस औषधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ