सरधना: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मोहल्ला घोसियान में बुधवार रात बच्चों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने अपने बच्चे को डांट लगाकर अंदर कर दिया। वहीं, आरोप है कि दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर घर पर पहुंच गए और मारपीट पर अमादा हो गए।
इसके बाद पीड़ित पक्ष ने दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन, आरोपित दरवाजे पर डंडा फटकारते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित पक्ष को थाने ले गई। जहां उन्होंने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, केवल कार्रवाई का आश्वासन मिला। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी भारी संख्या में पहुंच गए और समझौते का दबाव बनाते रहे। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि दो समुदाय वाली ऐसी कोई बात नहीं है। केवल बच्चों को लेकर बड़ों का विवाद हुआ है। मामले की जांच चल रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।





0 टिप्पणियाँ