Instagram Widget

header ads

Meerut:-पुलिस द्वारा तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद ।

 दिनांक 12.08.2023 को थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. कुलदीप पुत्र सम्पूर्ण सिंह, 2. मंगल पुत्र बलदेव, 3. पंकज पुत्र सुरेन्द्र सिंह, 4. करनजीत सिंह उर्फ पुत्र बलवीर सिंह समस्त निवासीगण ग्राम दूधली खादर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को मुखबिर की सूचना पर गौशाला के पास सडक किनारे ग्राम दूधली खादर से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चुराई गयी सम्पति 1. सोलर पेनल प्लेट 05 अदद, 2. दो इनवर्टर की बैटरी, 3. एक इन्वर्टर, 4. एक इंजन की बैटरी बरामद की गयी । अभियुक्तगण से बरामद इन्वर्टर तथा इन्वर्टर बैट्री के संबंध मे थाना हस्तिनापुर पर मु0अ0सं0 175/2023 धारा 380/411 भादवि तथा सोलर पैनल प्लेट एवं इंजन बैटरी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 181/2023 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत है । पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 14/15.06.2023 को आश्रम विदुर टीला परिसर हस्तिनापुर में चोरी कर गैस सिलेन्डर बैटरी आदि की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । 2. दिनांक 30.07.2023 को ग्राम चेतावाला स्थित रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के फार्म हाउस से इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलेन्डर व इंजन की बैटरी आदि चोरी करने की घटना तथा दिनांक 22.07.2023 को नरेन्द्र कुमार निवासी हस्तिनापुर के खेत ग्राम दूधली खादर के ट्यूवबैल के कमरे की छत पर लगे सोलर पैनल की प्लेटें चोरी करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-

1. कुलदीप पुत्र सम्पूर्ण सिंह निवासी ग्राम दूधली खादर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ ।

2. मंगल पुत्र बलदेव निवासी ग्राम दूधली खादर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ ।

3. पंकज पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम दूधली खादर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ ।

4. करनजीत सिंह उर्फ पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम दूधली खादर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ ।

बरामदगी का विवरणः-

1. सोलर पेनल प्लेट 05 अदद ।

2. एक इन्वर्टर ।

3. दो इन्वर्टर की बैटरी ।

4. एक इंजन बैटरी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ