Instagram Widget

header ads

Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office: 2 दिन में सनी देओल की गदर 2 ने कमाए 83 करोड़, जानें ओएमजी 2 की भी कमाई

Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office: 2 दिन में सनी देओल की गदर 2 ने कमाए 83 करोड़, जानें ओएमजी 2 की भी कमाई

Day Two Box Office Collection of Gadar 2 & OMG 2: तारा सिंह (Tara Singh) के किरदार में सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को गदर 2 का एक्शन और इमोशन खूब पसंद आ रहा है और पहले दिन के बाद अब फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने का काम किया है।

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) के कलेक्शन में भी दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

कितना रहा गदर 2 का कलेक्शन
गदर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते हुए 40.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा कलेक्शन किया है। Sacnilk की अर्ली मीडिया ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने दूसरे दिन 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी दो दिन में फिल्म ने करीब 83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यानी पूरी उम्मीद है कि वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

ओएमजी 2 की भी बढ़ी ऑडियंस
काफी अच्छे रिव्यूज के बाद भी फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब नहीं दिखी है। फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन गदर 2 के सामने फिल्म फीकी ही साबित हो रही है। Sacnilk की अर्ली मीडिया ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ओएमजी 2 ने दूसरे दिन 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 24.76 करोड़ हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ