Instagram Widget

header ads

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बिजली कर्मचारी की मौत

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बिजली कर्मचारी की मौत


कैथल में कुतबपुर रोड पर एक कार चालक ने ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार बिजली कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव दीवाल निवासी तरसेम ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उसका भाई विक्रम बिजली निगम कार्यालय कैथल में वर्ष 2008 से अनुबंध आधार पर नौकरी लगा हुआ था। टरसाइकिल को टक्कर मार दी दो अगस्त को शाम के समय विक्रम ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह एक गोदाम के पास कुतबपुर रोड पर पहुंचा तो एक कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक अपनी कार को मौके पर छोडक़र भाग गया। विक्रम को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिास ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ