Instagram Widget

header ads

आदिवासी महिला से गैंगरेप, तीन युवकों ने की हैवानियत, तीनों फरार

 जिले के नैमेड साप्ताहिक बाजार में एक महिला को कुछ लोगों ने जमकर शराब पिलाई। जब वह बेसुध हुई तो उसे बाजार स्थल से दूर जंगल ले जाकर 03 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए।महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


बीजापुर सिटी कोतवाली पुलिस से जानकारी के अनुसार सोमवार को बीजापुर जिले के नैमेड गांव का साप्ताहिक बाजार भरा था। उसी गांव के आस-पास की रहने वाली एक महिला भी खरीददारी करने पहुंची हुई थी। फिर शाम के समय वह घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोक लिया, फिर महिला को जबरदस्ती शराब पिला दी। जिससे महिला बेसुध होकर नीचे गिर गई थी। फिर तीनों आरोपित उसे उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए और गैंगरेप किया। वारदात के बाद महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर तीनों आरोपित फरार हो गए

देर रात पीड़िता किसी तरह खुद बीजापुर सिटी कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात 03 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ