Instagram Widget

header ads

ढाबा मालिक ने कड़छे से वार कर की ग्राहक की हत्या, खाने के पैसे को लेकर हुआ विवाद

ढाबा मालिक ने कड़छे से वार कर की ग्राहक की हत्या, खाने के पैसे को लेकर हुआ विवाद

ध्य प्रदेश के शाजापुर में एक ढाबा मालिक ने मामूली विवाद में एक ग्राहक की हत्या कर दी है. घटना एनएच 52 स्थित कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस ने इस संबंध में ढाबा मालिक दिलीप परमान और उसके साथी रामचंद्र के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी अभी फरार हैं. इनकी तलाश के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कुछ लोग दिलीप के ढाबे पर खाने खाने आए थे. खाने के बाद इन ग्राहकों की पैसों के लेनदेन को लेकर ढाबा मालिक से विवाद हो गया. आरोप है कि इसी दौरान दिलीप और उसके साथी रामचंद्र ने ग्राहकों के साथ बुरी तरह मारपीट की.

इस दौरान सब्जी निकालने वाले कड़छे से एक ग्राहक के सीने पर वार कर दिया. इससे तीनों ग्राहक बुरी तरह से जख्मी हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं बाकी दो लोगों को डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है.कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला ने बताया कि इस वारदात के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था. देखते ही देखते इन दोनों के बीच का विवाद काफी बढ़ गया.इस दौरान ढाबा मालिक ने सब्जी परोसने वाले कड़छे से वार कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति को ज्यादा चोट आई, इससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वारदात के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ