Instagram Widget

header ads

गैंगेस्टर के आरोपितों पर छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में केस दर्ज

गैंगेस्टर के आरोपितों पर छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में केस दर्ज


मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में गैंगेस्टर के आरोपितों पर अपने पति को शराब पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी वीडियो बना ली। इसे बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। इसके बाद आरोपितो ने वीडियो को फेसबुक पर भी शेयर कर दिया। मामले में थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। थाना मझोला क्षेत्र निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में थाना मझोला क्षेत्र निवासी और गैंगेस्टर के आरोपित बृजेश कुमार व महेश राघव बीते माह 10 जुलाई को जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और उसके पति को शराब पिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी वीडियो बना ली। इसे बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इसके बाद आरोपितों ने वीडियो को फेसबुक पर भी शेयर कर दिया। थाना मझोला एसएचओ विप्लव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले में आरोपित गैंगेस्टर बृजेश कुमार और महेश राघव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ