Instagram Widget

header ads

बाड़मेर में दलित नाबालिग लड़की से घर में घुसकर किया रेप, अश्लील फोटो सोशल मीडिया में डाले

     पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले में एक और दलित नाबालिग युवती रेप का शिकार हो गई. वारदात के समय युवती घर पर अकेली थी. उसी दौरान उसी के गांव का एक युवक घर में घुसा और रेप कर फरार हो गया.आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो भी बना लिया. बाद में आरोपी के साथी ने उनको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो, SC/ST और आईपीसी की अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि यह वारदात बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना इलाके में सामने आई है. मामला संज्ञान में आते ही आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है. वहीं पीड़िता के 164 में बयान भी करवा लिए गए हैं. उसके बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है. उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है. उसका साथी अभी फरार है.

केस की जांच डीएसपी एससी-एसटी सेल कर रहे हैं

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूछताछ के बाद आरोपी को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. वहीं इस मामले से जुड़ा एक आरोपी फरार हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है. पूरे मामले की जांच डीएसपी एससी-एसटी सेल कर रहे हैं. बिजराड़ थाना इलाके के एक शख्स ने इस संबंध में 30 जुलाई को रिपोर्ट दी थी. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पूर्व नाबालिग बच्ची घर पर अकेली थी. परिवार के सदस्य उस समय किसी काम से बाहर गए हुए थे.

आरोपी के साथी ने सोशल मीडिया पर डाले फोटो

नाबालिग को घर में अकेली देखकर गांव का राणा खान घर के अंदर घुस गया. उसने नाबालिग के साथ रेप किया. नाबालिग के साथ अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना लिया. आरोपी ने वारदात के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जाने से मारने की धमकी दी. उसके बाद आरोपी के साथी ने वो अश्लील फोटो सोशल मीडिया में डाल दिए. वो फोटो जब परिजनों के सामने आए तो उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की. तब उसने आपबीती बताई और वारदात का खुलासा हुआ. वारदात की सूचना के बाद से दलित समाज में आक्रोश फैल गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ