Instagram Widget

header ads

BCCI का ब्लू टिक हटाकर ट्विटर ने की खुराफात, जानें किस वजह से ऐसा किया गया है

Twitter removes BCCI Blue Tick: ट्विटर अब बदलकर 'X' बन गया है, हालांकि अब भी यूआरएल में ट्विटर ही दिखाई देता है। स्टेटस के अनुसार ट्विटर पर वेरीफाइड अकाउंट को ब्लू, गोल्ड आदि टिक मिलते हैं।एलोन मस्क ने जब से ट्विटर अ अधिग्रहण किया है, इसकी पॉलिसी में बदलाव आते रहे हैं। ब्लू और अन्य प्रकार के टिक वाले एकाउंट्स को शर्तों का पालन करना होता है। अगर डीपी बदली जाती है, तो टिक छीन लिया जाता है। बीसीसीआई के आधिकारिक हैंडल के साथ भी ऐसा ही हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के लिए चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग देने के लिए बोर्ड के हैंडल की डीपी बदली गई। इसके बाद बीसीसीआई का ब्लू टिक चला गया। हर कोई यह देखकर हैरान था कि यह कैसे हुआ। ट्विटर की पॉलिसी है कि नई डीपी लगाने पर टिक अपने-आप चला जाएगा। इसके बाद मैनेजमेंट इस नई डीपी की जांच करते हैं। पूरी प्रक्रिया के बाद टिक वापस दे दिया जाता है। यह भी जानना आवश्यक है कि जब बीसीसीआई वापस अपने पुराने डीपी को लगाएगी, उस समय भी टिचक वापस चला जाएगा। इस तरह दो बार जांच प्रक्रिया होगी। बीसीसीआई के अलावा कई लोगों के ब्ल्यू टिक भी स्वतः ही चले गए हैं। हर घर तिरंगा अभियान का समर्थ करने के लिए लोगों ने तिरंगे की फोटो को अपनी डीपी बनाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ