गुवाहाटी के पान बाजार थाना क्षेत्र के फैंसी बाजार पुलिस चौकी की टीम ने दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान मीर मोहम्मद अली और निजाम अली को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों के पास से 34.54 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। जिसे 26 प्लास्टिक के छोटी-छोटी शीशी में भरकर रखा गया था।
दोनों की गिरफ्तारी पुलिस चौकी क्षेत्र के तीन नंबर रेल गेट के पास से की गई है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों ड्रग्स तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है
0 टिप्पणियाँ