वाराणसी में भुड़पुरा गाजीपुर की अर्चना सिंह अपने पांच वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप सिंह के साथ मडुवाडीह क्षेत्र के केशवनगर काॅलोनी निवासी पति के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। ससुराल वाले उसे घर में घुसने नहीं दे रहे।
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मंडुवाडीह थाने के उपनिरीक्षक राहुल यादव महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुहलस ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास करती रही।
धरना दे रही महिला अर्चना सिंह का आरोप है कि पति अमित कुमार सिंह और सास हौशिला देवी, ससुर श्रीकांत सिंह सोमवंशी घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। उसकी बड़ी पुत्री 9 वर्षीय अर्चना सिंह अपने पापा के साथ रहती है। ससुराल वालों के अनुसार, पति और पत्नी का विवाद न्यायालय में चल रहा है।
Read more news like this on






0 टिप्पणियाँ