Instagram Widget

header ads

UP:तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद के थाना थाना सिविल लाइंस पुलिस ने तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संभल निवासी आरोपित युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपित शादी का वादा करके उसे करीब आठ साल तक साथ में रखा।

अब शादी से मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने बीते दिनों मुकदमा दर्ज कर लिया था। 


मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला बीते कुछ सालों से सिविल लाइंस थाना के आशियाना चैकी क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। महिला ने बीते दिनों पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2010 में उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। साल 2014 में उसका पति से तलाक हो गया।


जिसके बाद से वह बेटी के साथ आशियाना चैकी क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। पीड़िता ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2015 में उसकी मुलाकात संभल जिले के सराय कलीम निवासी सन्नी से हुई, जो साईं मंदिर के पास बुटीक का काम करता था। धीरे धीरे सन्नी महिला के पास आने जाने लगा। महिला के अनुसार सन्नी ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। 

शादी की बात कहकर वह दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इसके बाद वह सिविल लाइंस के नयागांव में किराये का कमरा लेकर साथ में रहने लगा। 14 जुलाई को उससे शादी के लिए कहा तो सन्नी उसे छोड़कर चला गया। जिसके बाद महिला ने सिविल लाइंस थाने पर पहुंच कर तहरीर दी।


पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित सन्नी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर विवेचना अपराध निरीक्षक अवध विहारी को सौंपी गई।

 शनिवार को अपराध निरीक्षक की टीम ने पीएसी तिराहे के पास से आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ