
नोएडा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक शादीशुदा महिला ने पति पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित, मारपीट और यौन शोषण करने के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.
महिला ने पति के अलावा सास-ससुर के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है.
विवाहिता ने पुलिस को बताया है कि वह नोएडा के सेक्टर-76 में बनी एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती है. उसकी शादी बिहार के आरा के रहने वाले गौरव कुमार के साथ 7 दिसंबर 2022 में हुई थी. शादी के वक्त खूब दान-दहेज दिया गया था. लेकिन, शादी के अगले दिन से ही सास-ससुर और घरवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे.
पीड़िता ने बताया कि वह शादी के कुछ दिनों बाद जॉब करने नोएडा आ गई और उसका पति बेंगलुरु चला गया. 13 फरवरी 2023 को पति बेंगलुरु से वापस आया और घर आकर शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की. पत्नी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर शारीरिक संबंध से इनकार किया तो पति ने पिटाई की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए.
इसके बाद लगातार पिटाई करके जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने यौन और मानसिक रूप से शोषण करने जैसे आरोप भी पति पर लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0 टिप्पणियाँ