Instagram Widget

header ads

UP:एटीएम बदलकर सीधे-साधे लोगों के खाते से निकालता था पैसा, पहुंचा जेल

एटीएम बदलकर सीधे-साधे लोगों के खाते से निकालता था पैसा, पहुंचा जेल

 थाना उत्तर पुलिस पुलिस टीम ने बुधवार को सीधे-साधे लोगों का धोखे से एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले अभियुक्त को देशी तमंचे, कारतूस व एटीएम के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना उत्तर प्रभारी कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे। तभी उन्होंने सूचना पर आम जनता से एटीएम बदलकर उनके बैंक खाते से धोखे से पैसा निकालने वाले अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ धानू को हाइवे की रेलिंग के पास से गिरफ्तार किया है। धानू बरेली का रहने वाला है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ धानू की जामातलाशी से एक अवैध तमंचा 12 बोर व जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद, एटीएम बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त रोहित उर्फ धानू ने कुछ दिनों पहले दो महिलाओं से एटीएम बदलकर धोखे से पैसा निकाल लिए थे। इसके सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा दर्ज है। इसमें से एक पीडिता हेमलता द्वारा अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ धानू की फोटो देखकर उसकी पहचान की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ