Instagram Widget

header ads

Meerut:-सपा मुखिया अखिलेश यादव 26 जुलाई को आएंगे मेरठ

 मेरठ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब 26 जुलाई को मेरठ का दौरा करेंगे। इससे पहले अखिलेश का 20 जुलाई को मेरठ आने का कार्यक्रम था।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर निकाय चुनाव में मेरठ में सपा उम्मीदवार सीमा प्रधान के पक्ष में रोड शो किया था। अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेरठ में फिर से अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। 20 जुलाई को अखिलेश का मेरठ आने का कार्यक्रम थे। उन्हें सरधना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में सपा पदाधिकारी फुरकान की बहन की शादी में आना था। पूर्व मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम बदल गया है। अब अखिलेश यादव 26 जुलाई को मेरठ आएंगे। मेरठ के सपा नेताओं ने अखिलेश यादव से राली चौहान और धनपुर गांव में भी आने का अनुरोध किया है। राली चौहान गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी तो धनपुर गांव के एक ही परिवार के छह लोगों की गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ