Instagram Widget

header ads

Fatehpur News: फतेहपुर में हिंदू युवती का अपहरण कर दो मुस्लिम युवकों ने किया गैंगरेप, जान से मारने की धमकी दी

Fatehpur News: फतेहपुर में हिंदू युवती का अपहरण कर दो मुस्लिम युवकों ने किया गैंगरेप, जान से मारने की धमकी दी


यूपी के फतेहपुर में एक हिन्दू युवती के साथ दो मुस्लिम युवकों ने अपहरण करने के बाद रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फिर युवती को बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़कर भाग गए. युवती को जब होश आया तो वो किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. खबर के मुताबिक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात युवती घर के बाहर बाथरूम में जाने के लिए निकली थी, उसी समय वहां छिपे गांव के दो मुस्लिम युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले गए. आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसके साथ बारी-बारी रेप किया और जब युवती चीखने-चिल्लाने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी. युवती जब बेहोश हो गई तो युवक उसे छोड़कर भाग गए. पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज होश में आने आने के बाद युवती किसी तरह घर पहुंची, जहां उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए. परिजनों ने जब उससे पूछा तो पीड़िता ने पूरी वारदात बताई. जिसके बाद परिजन उसे पुलिस थाने ले गए और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसके पहचान के एक युवक ने उसका अपहरण करने के बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है. युवती के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ