Instagram Widget

header ads

Crime News: Reel से पैसे कमाने का झांसा देकर होटल में युवती से दरिंदगी,जानिये पूरा मामला

 जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में एक दलित युवती ने दो युवकों के खिलाफ उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि 30 वर्षीय दलित युवती ने दो युवकों विवेक शर्मा और लोकेश शर्मा के खिलाफ एक होटल में उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों युवकों ने 23 जुलाई को युवती को रील बनाकर पैसा कमाने के बहाने सिंधी कैंप बुलाया और चांदपोल बाजार की एक होटल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म) और एससी/एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे से परिचित हैं और आरोपियों ने युवती को रील बनाने के काम से बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि युवती की मेडिकल जांच करवा ली गई है और अब उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

मामले की जांच की जा रही है।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ