Instagram Widget

header ads

Club में महिलाओं से दुर्व्यवहार करने पर बाहर निकाला गया युवक, गुस्से में लगा दी आग, 11 की मौत

 अमेरिका से सटे राज्य मैक्सिको से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शुक्रवार रात एक व्यक्ति पार्टी करने के लिए बार (Club) गया था और वह वहां मौजूद महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था।

इसके बाद बार के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाल दिया। इस घटना से खफा होकर नशे में धुत युवक ने बार में आग लगा दी और इसमें 11 लोगों की जलकर दर्दनाक तरीके से मृत्यु हो गई।

घटना में क्या लोगों की मौत

ये घटना अमेरिका की सीमा से लगे मैक्सिको के उत्तरी राज्य सोनोरा के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में शुक्रवार देर रात हुई। इस घटना में 7 पुरुष और 4 महिलाओं की मृत्यु हुई है, जबकि चार अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमलावर को महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के लिए बार से निकाल दिया गया था। लेकिन वह फिर से वापस आकर उसमें एक ज्वलंत चीज (मोलोटोव कॉकटेल) फेंक दी और फिर वहां आग लग गई। हमलावर अब पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस पूछताछ कर रही है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो रोमुलो सालास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़ितों में से एक अमेरिकी नागरिक थी और दूसरी पीड़िता केवल 17 साल की थी।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ